रंग बरसे खाटू नगरिया में रंग बरसे..
जासं बहराइच/रिसिया शहर व रिसिया में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा श्री श्याम मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा में श्याम नाम की होली खेली गई। डीजे की धुन पर फागुनी गीत की जो बयार बही तो सबकी जुबां पर सिर्फ एक ही गीत था रंग बरसे खाटू नगरिया में रंग बरसे..।
जासं, बहराइच/रिसिया : शहर व रिसिया में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा श्री श्याम मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा में श्याम नाम की होली खेली गई। डीजे की धुन पर फागुनी गीत की जो बयार बही तो सबकी जुबां पर सिर्फ एक ही गीत था रंग बरसे खाटू नगरिया में रंग बरसे..।
श्री श्याम के साथ होली खेलने का मजा कुछ और ही होता है। इसका नजारा सोमवार को रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़कों व मंदिर में दिखी। श्याम मंदिर के अध्यक्ष विमल टेकड़ीवाल ने बताया कि मंदिर से सुबह निशान शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान लहराते केसरिया ध्वज के साथ श्याम भजनों में डूबे भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ता रहा। शोभायात्रा डायमंड टाकीज से होते हुए अग्रसेन चौराहा से भ्रमण करते हुए वापस मंदिर में आकर समाप्त हुई। जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। 101 निशान बाबा को अर्पित किए गए। मंदिर में श्री खाटू श्याम का दरबार सजाया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर बीना टेकड़ीवाल, सुमित टेकड़ीवाल, विकास मलानी, अनिल मातनहेलिया, राजेश मलानी, मारवाड़ी युवा मंच के निकुंज केडिया व अन्य सदस्य मौजूद रहे। रिसिया में श्री श्याम मंदिर से निशान शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाएं श्याम भजन पर झूमती रही। श्याम बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के बाद श्री श्याम बाबा को निशान चढ़ाया गया। इस मौके पर प्रेम गोयल, आनंद गोयल, राजेश निगम, डॉ. राजू निगम, अनिल मित्तल, हरिशंकर अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, उत्तम अग्रवाल, महेश अग्रवाल व अन्य भक्त मौजूद रहे।