रात में झमाझम बारिश, दिन में उमस ने किया बेहाल
बारिश होती रही। रविवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम पांच व न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। आर्द्रता बढ़ने से उमस बरकरार रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 72 घंटे तक इसी तरह रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।
संसू, बहराइच : तराई में शनिवार की रात रुक-रुककर झमाझम बारिश होती रही। रविवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान पांच व न्यूनतम दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। आर्द्रता बढ़ने से उमस बरकरार रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 72 घंटे तक इसी तरह रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। तराई में मानसूनी बारिश हो रही है। पिछले तीन दिनों से दिन के सापेक्ष रात में कहीं ज्यादा बारिश हो रही है। दिन में बादल छाए रहे हैं। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई है। रात में बारिश व दिन में बादल रहने से अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पांच दिनों में यह अब तक सर्वाधिक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आर्द्रता 82 फीसद होने से लोग पसीने से परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि मानसूनी पूरी तरह से सक्रिय है। उमस बढ़ना बारिश अच्छी होने का संकेत है। दिन तापमान बढ़ रहा है। दबाव बनने से रात में बारिश हो रही है। पुरवा हवाएं चलने के साथ झमाझम बारिश होती रहेगी।