दूल्हा रचा रहा था दूसरी से शादी, मंडप पर अचानक पहुंच गई पहली दुल्हन फिर हुआ ये
बहराइच के अमृतपुर कांटा गांव में दहेज की डिमांड करने के बाद दूल्हे ने शादी तोड़ दी। इसके बाद दूसरी दुुुुल्हन से शादी रचाई। शादी की खबर मिलते ही पहली दुुुुल्हन मंडप पर पहुंच गई।
बहराइच, जेएनएन। जिले में दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हे ने रिश्ता तोड़कर दूसरी जगह शादी रचा ली। शादी की भनक लगते ही पहली दुुुल्हन मंडप पर पहुंचकर हंगामा करने लगी। इससे आक्रोशित दूल्हे के पक्ष ने पहली दुुल्हन और उसकी बहन की पिटाई कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।
अमृतपुर कांटा गांव निवासी रीता पुत्री हीरालाल का विवाह गांव के ही गुलशन कुमार पुत्र रमेश के साथ तय हुआ था। दोनों घरों में शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई। फिर अचान लड़के वालों ने दहेज की डिमांड कर दी। जिसे पूरा न कर पाने पर उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया और बलई गांव में दूसरी शादी तय कर ली।
शादी होने के बाद पहुंची पहली दुुल्हन
पहली युवती को जब युवक के दूसरी जगह शादी तय करने की जानकारी हुई तो 18 मई को वह बड़ी बहन सुशीला के साथ सीधे बलई गांव स्थित विवाह मंडप पहुंच गई और विरोध जताया। इस पर आक्रोशित दूल्हा व उसके परिवारीजनों ने रीता व उसकी बहन की पिटाई कर दी।
क्या कहना है पुलिस का ?
कोतवाल श्याम सरोज ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप