Move to Jagran APP

सुहागरात बनी आखिरी रात, शादी की खुशी में डूबा था परिवार, सुहाग की सेज पर सोने गए नवदंपती, सुबह मिले मृत

Bahraich News जहां खुशियों का माहौल था वहां मातम छा गया। दूल्हा और दुल्हन की मौत एक पहेली बनी हुई है। लोग कुछ समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि शादी की रात में सोए नव वधू दोनों सुबह मृत मिले।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Thu, 01 Jun 2023 10:13 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jun 2023 10:13 AM (IST)
सुहागरात बनी आखिरी रात, शादी की खुशी में डूबा था परिवार, सुहाग की सेज पर सोने गए नवदंपती, सुबह मिले मृत
Bahraich News: शादी के जोड़े में वर वधू साथ सोये सुबह कमरे मे मिले मृत

कैसरगंज बहराइच, जागरण टीम। कहते हैं कि शादी सात जन्मों का बन्धन होता है और सात फेरों को लेक वर वधू जीवन भर साथ रहने का एक दूसरे से वादा करते है। लेकिन साथ मरेगे भी ऐसा बहुत कम होता लेकिन कैसरगंज के गोडहिया नम्बर चार के टेपरहन पुरवा मे एक एक ऐसी घटना घटी कि लोग स्तब्ध रह गये। वहां रात को शादी के जोड़े में सोए एक वर वधू सुबह बिस्तर पर मृत मिले।

loksabha election banner

31 को विदा होकर घर पहुंची थी दुल्हन

कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर 4 के टेपराहन पुरवा निवासी प्रताप का विवाह 30 मई 2023 को गोडहिया नम्बर दो निवासी पुष्पा पुत्री रामावती का विवाह पूरे विधि विधान से संपन्न हुआ। 31 मई को पुष्पा विदा होकर अपने ससुराल गोडहिया नंबर 4 पहुंची। घर में हंसी खुशी का माहौल था। वर पक्ष के घर गीत संगीत का कार्यक्रम चल रहा था।

बहू दिखाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ

31 मई की शाम बहू दिखाई का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। 31 मई की रात लगभग लगभग 11:00 बजे जब वर वधू सोने के लिए अपने कमरे चले गए। गुरुवार की सुबह बहुत देर तक जब सुबह लड़का लड़की नहीं उठे। तो लड़के की माॅ ने दरवाजा खटखटाया। पूरे परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोई आवाज नही मिली।

परिजनों ने तोड़ा दरवाजा

किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों बिस्तर पर लेटे हुए थे तथा मृत पड़े थे। यह देखकर पूरे घर में कोहराम मच गया। लडकी का भाई दिनेश का रो रो कर बुरा हाल है। सबकी आंखे नम हो गयी। लोगों को इसकी जब जानकारी मिली तो सैकडों लोग वहां एकत्रित हो गए। चिकित्सक को बुलाया गया।चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ऐसी अनहोनी घटना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

 चर्चाओं का बाजार गर्म है। अभी किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गयी है। इस घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.