दबंगों ने महिला को पीटा, मड़हे में लगाई आग
बहराइच : मुíतहा कोतवाली के प्रतापपुर जंगल मटेरा के प्रेम नगर गांव में जमीनी विवाद के चलते द
बहराइच : मुíतहा कोतवाली के प्रतापपुर जंगल मटेरा के प्रेम नगर गांव में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने महिला की पिटाई कर दी। इसके बाद मड़हे में आग लगा दी। इसमें हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
गांव की मीना देवी पत्नी धर्म देव ने बताया कि पटहा गौढ़ी गांव के कुछ लोगों से उसका जमीनी विवाद चल रहा है। रविवार को राजस्व र्किमयों ने जमीन की नापी भी की थी। इसके बाद भी दबंग मड़हा हटाने के लिए दबाव बना रहे थे। रात में दबंग घर में घुस आए और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद मड़हे को आग के हवाले कर दिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, घर जलकर राख हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल प्रमोद कुमार ¨सह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके का निरीक्षण किया गया है। छानबीन में दोनों पक्षों में जमीनी विवाद का प्रकरण प्रकाश में आया है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जाएगी।