Move to Jagran APP

लाल निशान से घाघरा नीचे, कटान का खतरा

22 सेंटीमीटर नीचे एल्गिन ब्रिज पर पहुंची घाघरा 50 सेंटीमीटर नीचे बह रही शारदा283723 क्यूसेक पानी तीनों बैराजों से छोड़ा गया

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 10:25 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 10:25 PM (IST)
लाल निशान से घाघरा नीचे, कटान का खतरा
लाल निशान से घाघरा नीचे, कटान का खतरा

बहराइच : मंगलवार को घाघरा नदी में दो लाख 83 हजार 723 क्यूसेक क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बावजूद घाघरा का जलस्तर स्थिर है। इससे बाढ़ की आशंका तो जरूर घटी है, लेकिन कटान जारी है।

prime article banner

मंगलवार की सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर लाल निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 105.846 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यहां घाघरा लाल निशान से 22 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। घूरदेवी स्पर पर घाघरा का जलस्तर लाल निशान 112.135 मीटर के सापेक्ष 111.310 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां घाघरा लाल निशान से 82 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। शारदा नदी 50 सेंटीमीटर नीचे बह रही हैं।

सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता बीबी पाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह आठ बजे शारदा बैराज से एक लाख 46 हजार 172, गिरिजापुरी बैराज से एक लाख 31 हजार 478 व सरयू बैराज से छह हजार 73 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

कटान के चलते पिपरी का किला का आधा हिस्सा धारा में समाहित हो चुका है। तिकुरी गांव में राम नरेश व अनीता के मकान धारा में समाहित हो चुके हैं। तहसीलदार महसी राजेश कुमार वर्मा ने बताया जिनके मकान कटे हैं उनकी सूची जिला प्रशासन को भेजी गई है। जल्द ही अहेतुक सहायता दी जाएगी।

विधायक ने एसडीएम संग 266 प्रभावितों को बांटी राशन सामग्री

मुर्तिहा : बाढ़ प्रभावित मेला मैदान टेपरा सुजौली में ग्राम खैरीपुरवा, टिलवा के 266 बाढ़ प्रभावितों को विधायक बलहा सरोज सोनकर व उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने राशन सामग्री का वितरण किया। यहां बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशन सामग्री वितरण के अवसर पर तहसीलदार नवीन कुमार, नायब तहसीलदार शशांक उपाध्याय, लेखपाल अरुण कुमार, वंशराज, विद्याप्रकाश, विधायक प्रतिनिधि आलोक जिदल, प्रधान राजेश गुप्त, दानिश, संदीप सिंह, अंजनी चतुर्वेदी मौजूद रहे। जिले की नदियों का जलस्तर

नदी-बैराज-लाल निशान-जलस्तर

घाघरा-गिरजापुरी-136.80-135.30

घाघरा- एल्गिन ब्रिज-106.07-105.846

घाघरा-घूरदेवी-112.135-111.310

सरयू-गोपिया-133.55-130.70

शारदा-शारदा-135.15-135.10

(जलस्तर मीटर में है)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.