कटान के मुहाने पर पहुंचे 12 गांव, 10 बीघे खेत घाघरा में समाए
संसूमहसी (बहराइच) घाघरा नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। तटवर्ती गांवों में कटान थम नहीं रहा है। कैसरगंज व महसी तहसील क्षेत्र के घाघरा के मुहाने पर बसे 12 गांव कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं। 10 बीघे धान की फसल खेत समेत धारा में समाहित हो गई। घूरदेवी स्पर पर घाघरा नदी का जलस्तर बुधवार को 109.
संसू, महसी(बहराइच): घाघरा नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। तटवर्ती गांवों में कटान थम नहीं रही है। कैसरगंज व महसी तहसील क्षेत्र में घाघरा के मुहाने पर बसे 12 गांव कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं। 10 बीघे धान की फसल खेत समेत धारा में समाहित हो गई।
घूरदेवी स्पर पर घाघरा नदी का जलस्तर बुधवार को 109.800 मीटर दर्ज किया गया। कैसरगंज के ग्यारह सौ रेती गांव में कटाने तेजी से हो रही है। इसको देखते हुए गांव के लोग आशियानों को उजाड़ने में जुटे हुए हैं। जलस्तर घटने के बाद भी महसी के तिकुरी व पिपरी गांव में कटान कम नहीं हो रही है। के अंबरीश, बबलू, बृजकुमार, बाबादीन, रामदीन, अमृतलाल व समयदीन समेत अन्य किसानों का 10 बीघे खेत कटान की भेंट चढ़ गया। पिपरी के मिश्रीलाल, बिहारीलाल, बल्ला, राजा का किला व तिकुरी के कृष्णा, हरेराम, गेंदाराम के आशियानें मुहाने पर हैं। सरयू शारदा व गिरजा बैराजों से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।