Move to Jagran APP

मूकबधिर गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप जासं बहराइच कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मूकबधिर गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने तहरीर पुलिस को दी है। आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में जुटी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 10:06 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 10:06 PM (IST)
मूकबधिर गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म
मूकबधिर गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म

जासं, बहराइच : कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मूकबधिर गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने तहरीर पुलिस को दी है। आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में जुटी है।

loksabha election banner

शनिवार को देर रात कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गर्भवती मूकबधिर महिला अकेले रहती है। महिला का पति मेहनत-मजदूरी करने घर से बाहर गया था। गांव के दो दबंग घर में महिला को अकेली देखकर घुस गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने अपने पति से इशारों में पूरी बात बताई और घटना को अंजाम देने वालों की पहचान कराई। आरोप है कि मामले की शिकायत करने पर दबंगों ने महिला के पति की पिटाई कर मामले में चुप्पी साधे रहने व जानमाल की धमकी दी। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच-पड़ताल की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.