जयकारों के साथ गजानन को दी विदाई
बहराइच : शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को जयकारों के साथ भगवान श्रीगणेश प्रतिमा विसज
बहराइच : शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को जयकारों के साथ भगवान श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ.. के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। देर रात तक विसर्जन का क्रम चलता रहा। भक्तिगीतों से लोग झूमते नजर आए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
शहर में चल रहे गणेशपूजा महोत्सव का समापन हो गया। शहर के मुख्य मार्गों से होकर विसर्जन जुलूस निकाला गया। देर ाम ¨झगहाघाट स्थित सरयू नदी में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। भक्तिमय गीतों पर जुलूस में शामिल लोग अबीर-गुलाल उड़ाते हुए थिरकते रहे। मटेरा में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का इटहा स्थित घाट पर विसर्जन किया गया।
महसी : घाघरा व सरयू के तट गजानन के जयकारों से गूंज उठे। विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का नदी के तट पर विसर्जन किया गया। हरदी थाना क्षेत्र के हरदीगौरा व चांदपारा में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन घाघरा नदी के चहलारीघाट पर गया। देहात कोतवाली के सबलापुर बौंडी के डोकरी व जिहुरा मरौचा में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का बेड़नापुर के सरयू घाट पर विसर्जन किया गया।
नवाबगंज: गणेश पूजा समिति की ओर विसर्जन जुलूस निकाला गया। भकला नदी के बरोहे घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। अनिल कुमार यज्ञसैनी, ¨पटू गुप्ता, बेचेलाल जायसवाल व अन्य मौजूद रहे।
जरवल रोड : संजय सेतु घाघरा घाट स्थित नदी तट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
बौंडी : गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
गजाधरपुर : दहौरा ताल में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मुस्लिम समुदाय के नसीम अहमद खां व ब्लॉक कर्मी वाजिद की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।
मिहींपुरवा : गायघाट स्थित सरयू तट पर प्रतिमा विसर्जित की गई।