सपाइयों ने मनाया छोटे लोहिया का जन्मदिन
चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
संसू, बहराइच : समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र(छोटे लोहिया) का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व पूर्व विधायक केके ओझा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला कार्यालय पर बुधवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के ईमानदारी की मिसाल आज भी लोग देते हैं। वे समाज व देश के लिए जीते थे। पूर्व विधायक केके ओझा ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में तथा ऊंच-नीच की खाई को खत्म करने में लगा दिया। छात्रसभा जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र छात्र आंदोलन से निकलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत किया। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, आनंद यादव, अजीत ¨सह, नीरज शुक्ल, विशाल ओझा, जफर उल्ला खां बंटी, देवेशचंद्र मिश्र, डॉ.विकासदीप वर्मा, डॉ.राजेश तिवारी, पूर्व विधायक शब्बीर अहमद वाल्मीकि, जयंकर ¨सह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सोनू चौधरी, नदीमुलहक, रामजी यादव, पप्पू तिवारी, अजितेश पांडेय, आनंद ¨सह सेंगर, अर्जुन गुप्त मौजूद रहे।