लुढ़का पारा,पुरवा ने बढ़ाई गलन
जासं, बहराइच : पश्चिमी विक्षोभ के कारण तराई में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। बुधवार भो
जासं, बहराइच : पश्चिमी विक्षोभ के कारण तराई में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। बुधवार भोर झमाझम बारिश शुरू हुई जो सुबह तक जारी रही। दिन में बादलों व धूप का उतार-चढ़ाव जारी रहा। पुरवा हवा चलने से गलन बनी रही। मौसम में हुए परिवर्तन के चलते दिन का पारा एक डिग्री लुढ़क कर 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश के चलते गेहूं की फसल को फायदा व सरसों, मसूर, अरहर को नुकसान होने से किसान ¨चतित हैं।
मंगलवार को बदले मौसम का असर बुधवार को भी रहा। देर रात से पुरवा हवाएं चलती रहीं। सुबह होते ही बारिश शुरू हो गई। लगभग दो घंटे हुई बारिश से तराई का इलाका सराबोर हो गया। मौसम के बदले अंदाज से तापमान में जहां गिरावट हो रही है, वहीं ठंड भी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ.एमवी ¨सह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार अगले चार दिनों तक बना रहेगा। उन्होंने बताया कि पुरवा हवा चलने से गलन बढ़ेगी।
इनसेट
विद्यालयों में दो दिनों का अवकाश बीएसए एसके तिवारी ने बताया कि मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए परिषदीय, मान्यता प्राप्त व शासकीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में 24 व 25 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान शिक्षक विद्यालय का अभिलेखीय कार्य करेंगे।