सड़क हादसों में चार लोग घायल
संसू बहराइच जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। इनमें एक पंजाब राज्य के अमृतसर निवासी युवक भी शामिल है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटनाओं की जांच-पड़ताल कर रही है।
संसू, बहराइच : जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। इनमें एक पंजाब के अमृतसर का युवक भी शामिल है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटनाओं की जांच-पड़ताल कर रही है।
पंजाब के अमृतसर निवासी सुरजीत कुमार ट्रक से माल लेकर गोरखपुर से पंजाब जा रहे थे। पयागपुर थाना क्षेत्र के बहराइच-गोंडा हाईवे स्थित इंदिरापुर के पास अचानक ट्रक के सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक दूसरे वाहन से टकराकर सड़क किनारे खड्ड में चला गया। इसमें सुरजीत घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पयागपुर में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर देहात कोतवाली क्षेत्र के कटी चौराहा निवासी राजेश (29) व साबिर (25) बाइक से चिलवरिया जा रहे थे। बेरिया के पास गन्ना लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। परिवारजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।