Move to Jagran APP

दिल्ली में चरस सप्लाई करने जा रही चार नेपाली महिलाएं गिरफ्तार

संसू रुपईडीहा(बहराइच) नेपाल से दिल्ली जा रही 20 किलो 50 ग्राम चरस एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद कर लिया। चार नेपाली महिला तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 11:40 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 11:40 PM (IST)
दिल्ली में चरस सप्लाई करने जा रही चार नेपाली महिलाएं गिरफ्तार
दिल्ली में चरस सप्लाई करने जा रही चार नेपाली महिलाएं गिरफ्तार

बहराइच : नेपाल से दिल्ली जा रही 20 किलो 50 ग्राम चरस एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद कर लिया। चार नेपाली महिला तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

एसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने बताया कि बुधवार को पुलिस व एसएसबी की टीम एसएसबी चेकपोस्ट पर नेपाल से भारत आने वाले यात्रियों की चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान चार नेपाली महिलाओं को संदेह होने पर रोका गया। महिला आरक्षियों ने तलाशी ली तो प्यारी पुन: पत्नी बघीमान पुन: निवासी व थाना लमही जिला दांग के पास से 3.960 किलो, गनमाला पुन: पत्नी पुरवान पुन: निवासी लमही के पास से 5.80 किलो, शीला ओली पत्नी जगत ओली के पास से 5.900 किलोग्राम, घनमाया रोका पत्नी रामकुमार रोका के कब्जे से 5.110 किलोग्राम नाजायज चरस बरामद किया गया। चरस के साथ गिरफ्तार सभी महिला तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना कर दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में पुलिस के उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार मिश्र, आरक्षी रंजय लाल साहनी, अशोक कुमार यादव, महिला आरक्षी कोमल शर्मा, एसएसबी ए कंपनी 42वीं वाहिनी के उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, आरक्षी जसवंत सिंह, महिला आरक्षी संतोष, रंजू कुमारी, प्रीती रानी शामिल रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.