Move to Jagran APP

पारदर्शिता के साथ दीं साढ़े चार लाख नौकरियां : डा. शर्मा

कालेज के हीरक जयंती में बतौर मुख्य अतिथि रहे डिप्टी सीएम वाचनालय व नगर पंचायत की योजनाओं का किया शिलान्यास

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 10:23 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 10:23 PM (IST)
पारदर्शिता के साथ दीं साढ़े चार लाख नौकरियां : डा. शर्मा
पारदर्शिता के साथ दीं साढ़े चार लाख नौकरियां : डा. शर्मा

बहराइच : सोमवार को कौशलेंद्र विक्रम सिंह इंटर कालेज की हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में साढ़े चार साल में काफी सुधार हुआ है। पारदर्शिता के साथ साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है।

loksabha election banner

कोरोनाकाल में सरकार के प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि कम समय में टीकाकरण कर रिकार्ड बनाया गया। सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग राममंदिर की जगह अन्य निर्माण की बात कहते थे, उन्हें भी राम की याद आने लगी है। कालेज पहुंचने पर प्रबंधक राजा जयेंद्र विक्रम सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया।

पूर्वांचल विकास बोर्ड के अध्यक्ष साकेत मिश्र, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, अक्षयवरलाल गोंड, विधायक सुरेश्वर सिंह, अनुपमा जायसवाल, सुभाष त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने संबोधित किया। संचालन रणविजय सिंह व राकेश सिंह ने किया।

इससे पूर्व उनका हेलीकाप्टर जूनियर हाईस्कूल पयागपुर के निकट स्थित हेलीपैड पर उतरा। क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने उनकी अगवानी की। यहां से कार से वह कौशलेंद्र विक्रम सिंह इंटर कालेज पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व प्रधानाचार्य पं. रामसेवक शर्मा के नाम पर बने कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया। पूर्व विधायक स्वर्गीय राजा रुदेंद्र विक्रम सिंह नवीन पुस्तकालय भवन, नगर पंचायत के सीसी व इंटरलाकिग कार्यों का शिलान्यास किया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, राजा राकेश प्रताप सिंह, उदयप्रताप सिंह, राजदेव सिंह, विधायक रामनरेश रावत, पूर्व विधायक अवधेश सिंह, प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्त, अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रबुद्ध सम्मेलन में विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना : मंडी समिति परिसर में सोमवार को आयोजित भाजपा के विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध सम्मेलन में चुनावी मुद्दा छाया रहा। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है तो जाति-धर्म व संप्रदाय के आधार पर बांटकर राजनीति करना चाह रही है।

उन्होंने 2022 में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कहा कि भाजपा के सब नेता एक हैं। अखिलेश यादव के ट्वीट पर उपमुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि जो अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ की थी, वह 22 लाख करोड़ से ऊपर हो गई है। ओमप्रकाश राजभर के बयान पर कहा कि शायद उन्हें यह पता नहीं होगा कि जो 150 विधायक उनके संपर्क में हैं, वह भाजपा के नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के हैं।

इससे पहले मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया। आयोजक निशंक त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों का उल्लेख किया। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता को सरकार की उपलब्धियां बताएं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, गुलाबचंद्र शुक्ल, कृष्णमोहन शुक्ल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.