वृद्ध समेत दो की हत्या ,शव फेंका
संसूमहसी/रिसिया (बहराइच) जिलें के अलग-अलग स्थानों पर बृद्ध समेत दो लोगों की हत्याकर शव फेकें जाने की घटना से सनसनी फैल गई। जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। आलाधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
संसू, महसी/रिसिया (बहराइच) : जिले के अलग-अलग स्थानों पर वृद्ध समेत दो लोगों का शव बरामद किया गया है। हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप परिवारजनों ने लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच-पड़ताल की जा रही है।
रिसिया थाना क्षेत्र के मौलवी गांव निवासी बाउर (70) पुत्र टेढ़े बुधवार शाम घर के बाहर गए थे। देर रात तक जब वह वापस घर नही पहुंचे तो परिवारजन को अनहोनी की आशंका हुई। गांव के लोगों के साथ खोजबीन शुरू की, लेकिन देर रात तक उनका पता नहीं चल सका। गुरुवार को गांव के बाहर खेत में उसका शव बरामद हुआ। मृतक के चेहरे व शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। घटना से इलाके से सनसनी फैल गई। एसओ जयदीप दूबे ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के बेड़नापुर राजमहल के निकट स्थित बाग में ग्रामीणों को एक अधेड़ का एक शव दिखाई पड़ा। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। शव की पहचान कोतवाली देहात के चेतरा ग्राम पंचायत के चाइनपुरवा निवासी केशवराम (42) पुत्र बद्री के रूप में हुई। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले। मृतक कई वर्षों से बेड़नापुर स्थित राजमहल में खेती-बाड़ी का कार्य देखता था। सूचना पाकर सीओ सिटी त्रयंबक दूबे, देहात कोतवाल अशोक कुमार सिंह, बेड़नापुर चौकी प्रभारी केदारनाथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।