Move to Jagran APP

फिर उफनाई घाघरा , 20 गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

फिर उफनाई घाघरा बाढ़ कटान का खतरा गहराया संसू महसी (बहराइच) मंगलवार को घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा। जलस्तर बढ़ने से महसी तहसील के 20 गांवों पर बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। बाढ़ की आशंका से तटवर्ती गांव के लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। घूरदेवी स्थित स्पर पर नदी 97 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। मंगलवार को घूरदेवी स्थित स्पर पर घाघरा नदी का जलस्तर 111.1

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 11:16 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 06:24 AM (IST)
फिर उफनाई घाघरा , 20 गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा
फिर उफनाई घाघरा , 20 गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

संसू, महसी (बहराइच): मंगलवार को घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा। जलस्तर बढ़ने से महसी तहसील के 20 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ की आशंका से तटवर्ती गांवों के लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। घूरदेवी स्थित स्पर पर नदी खतरे का निशान छूने को बेताब दिख रही है।

loksabha election banner

घूरदेवी स्थित स्पर पर घाघरा नदी का जलस्तर 111.180 मीटर रिकार्ड किया गया। सोमवार को यहां पर नदी 110.940 मीटर पर बह रही थी। जलस्तर बढ़ने के बाद घाघरा लबालब हो गई है। निचले स्तर पर बसे माझादरिया, पचदेवरी, चुरईपुरवा, मैकूपुरवा, गलकारा, नकाही, तिकुरी, पिपरा, पिपरी, कायमपुर, जुगुलपुरवा, तारापुरवा, गोड़ियनपुरवा समेत 20 गांवों पर बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। उफनाई घाघरा का पानी नालों से होकर गांव की ओर बढ़ने लगा है। किसानगंज के कोढ़वा निवासी संजय कुमार व पिपरी के बृजेश, महफूज, जाफर, मकबूल, रामू, मोती के आशियाने कटान के मुहाने पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के बाद कटान मंद पड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर घटने के बाद फिर से कटान शुरू हो जाएगी। तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि बाढ़ व कटान की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.