54 के बजाय बस में सवार मिले 80 यात्री
संसू मिहीपुरवा(बहराइच) एसडीएम ने फ्लाइंग क्वायड टीम के साथ शनिवार को कतर्नियाघाट मार्ग पर वाहनों की जांच की। निजी बस में 54 के बजाय
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 10:15 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 10:15 PM (IST)
संसू, मिहीपुरवा(बहराइच) : एसडीएम ने फ्लाइंग क्वायड टीम के साथ शनिवार को कतर्नियाघाट मार्ग पर वाहनों की जांच की। निजी बस में 54 के बजाय 80 यात्री बैठे मिले। स्कूली वैन में भी बेतरतीब तरीके से छात्र-छात्राओं को बैठाया गया था। इस पर एसडीएम चालक व परिचालक को फटकार लगाई। एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती, तहसीलदार राजकुमार व नायब तहसीलदार शशांक उपाध्याय ने बहराइच से बिछिया जा रही बस की जांच की। इसमें 54 यात्रियों का परमीशन होने के बाद भी क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाया गया था। एसडीएम ने बताया कि दोबारा जांच में अगर ऐसा मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें