विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार और संक्रमण का कहर, पांच की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 13 Aug 2014 09:50 PM (IST)

News Article Hero Image

बहराइच : बुखार और संक्रमण का कहर जारी है। जिला चिकित्सालय में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से पीड़ित एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों बच्चों को इलाज के लिए चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

नानपारा थाना क्षेत्र के बढ़ैया कला गांव निवासी कंधई लाल की पुत्री खुशबू (8)तथा मोतीपुर थाना क्षेत्र के गोपिया गांव निवासी जयंकर पुत्र दीपक को बुखार और संक्रमण होने के कारण परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। इसी तरह हरदी थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा निवासी ननकी(25)पत्‍‌नी संजय, कैसरगंज थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव निवासी संजय कुमार वर्मा पुत्र ओम प्रकाश को भी तेज बुखार और संक्रमण होने के कारण परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। बुधवार को उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में आज 24 बाल रोगी भर्ती किये गये जिसमें तेज बुखार और संक्रमण के कारण नवाबगंज के अली नगर खुर्द निवासी रिजवान(10) पुत्र इनायत अली, रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी रोहित(6)पुत्र गुड्डू, गिलौला थाना क्षेत्र के चंद्रावा निवासी अखिलेश मौर्या(12) पुत्र राम गोपाल, इकौना थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी निरंकार(7)पुत्र राम प्रसाद तथा सुजौली थाना क्षेत्र के चफरिया गांव निवासी आसिफ(3)पुत्र रहीस अहमद समेत दर्जनों बाल रोगियों की हालत गंभीर बनी हुई है।