यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार व पेटदर्द से दो बच्चों की मौत
बहराइच : जिला अस्पताल में भर्ती बुखार व पेट दर्द से पीड़ित दो बच्चों की रविवार को मौत हो गई।

बहराइच : जिला अस्पताल में भर्ती बुखार व पेट दर्द से पीड़ित दो बच्चों की रविवार को मौत हो गई। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 18 नए बलारोगियों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खैरटिया अमीनपुर की रहने वाली महक (2) पुत्री गयासुद्दीन कई दिनों से तेज पेटदर्द से पीड़ित चल रही थी। शनिवार को देर रात हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखकर उसे पीडियाट्रिक आईसीयू में रखा गया। रविवार को सुबह उसकी मौत हो गई। जबकि श्रावस्ती जिले के ग्राम उदयपुर भिनगा निवासी राजदीप (3) पुत्र शैलेंद्र कुमार को बुखार से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। कुछ घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई। जिला अस्पताल में बुखार,डायरिया व अन्य बीमारियों से पीड़ित बच्चों को लखनऊ भेजा गया है।
