विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार व बर्थ एसफिक्सिया ने ली दो बच्चों की जान

By JagranEdited By:
Published: Thu, 05 Jul 2018 11:39 PM (IST)

बहराइच: बदलते मौसम में बुखार व बर्थ एसफिक्सिया का कहर थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती

बुखार व बर्थ एसफिक्सिया ने ली दो बच्चों की जान
बुखार व बर्थ एसफिक्सिया ने ली दो बच्चों की जान

बहराइच: बदलते मौसम में बुखार व बर्थ एसफिक्सिया का कहर थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए दो और बच्चों की मौत हो गई। संक्रामक बीमारियों से पीड़ित 23 और बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पांच बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें पीडियाट्रिक आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के मुहल्ला सत्तीकुआं निवासी जोएफ (1) पुत्र महफूल बुखार से पीड़ित चल रहा था। गुरुवार को सुबह हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए मासूम को पीआईसीयू में भर्ती किया गया। कुछ ही घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुहल्ला कानूनगोपुरा निवासी शहजादे ने बर्थ एसफिक्सिया पीड़ित नजवात पुत्री को बुधवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सुबह उसकी भी मौत हो गई। संक्रामक बीमारियों से पीड़ित महिमा (4), फूलजहां (7), राजमणि (3), मानिका (5), अंकित (6) समेत 23 और बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है।