विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार, डायरिया व एनीमिया ने ली तीन मासूमों की जान

By JagranEdited By:
Published: Thu, 19 Jul 2018 11:59 PM (IST)

बहराइच : बदलते मौसम में बुखार व डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। इसकी चपेट में आकर मासूम

बुखार, डायरिया व एनीमिया ने ली तीन मासूमों की जान
बुखार, डायरिया व एनीमिया ने ली तीन मासूमों की जान

बहराइच : बदलते मौसम में बुखार व डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। इसकी चपेट में आकर मासूमों की मौतें हो रही हैं। स्वास्थ्य महकमा इन मौतों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। जिला अस्पताल में हर दिन गंभीरावस्था में मासूमों को भर्ती कराया जा रहा है। बुधवार को देर शाम गंभीर हालत में भर्ती कराए गए तीन मासूमों की मौत हो गई। संक्रामक बीमारियों से पीड़ित 21 और बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। चार बच्चों को पीआईसीयू में शिफ्ट किया गया।

दरगाह शरीफ निवासी विपिन कुमार (4) कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। शाम को तेज झटके आने से उसकी हालत गंभीर हो गई। इसी प्रकार फखरपुर के खपुरवा निवासी नीलू (2) डायरिया व श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर निवासी लवकुश (1) एनीमिया से प्रभावित होने पर गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत ¨चताजनक देखते हुए इन्हें पीडियाट्रिक आईसीयू में रखा गया, लेकिन गुरुवार को इन बच्चों की मौत हो गई। जिला अस्पताल में संक्रामक रोगों से पीड़ित जाहिदा (1), मुकेश कुमार (11), विराट (2), मोबीन (4), रुद्र (3), साक्षी (12), ¨रकू (10), सनी (6), आदिल (3), साहिल (1), रुबीना (7), फैजल (3) समेत 21 बाल रोगियों को भर्ती कराया गया है। इनमें चार बच्चों को पीआईसीयू में शिफ्ट किया गया है। इन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि गंभीरावस्था में बच्चे अस्पताल में भर्ती कराए जाते हैं। प्रयास के बाद भी इलाज के दौरान इनकी मौतें हो जाती हैं। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराएं।