विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से बच्ची की मौत, 20 और भर्ती

By JagranEdited By:
Published: Tue, 05 Dec 2017 11:28 PM (IST)

बहराइच : मंगलवार को पयागपुर थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी मुन्नी (7) पुत्री सिपाही लाल को तेज बुखार क

बुखार से बच्ची की मौत, 20 और भर्ती
बुखार से बच्ची की मौत, 20 और भर्ती

बहराइच : मंगलवार को पयागपुर थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी मुन्नी (7) पुत्री सिपाही लाल को तेज बुखार की शिकायत पर सीएचसी पयागपुर में भर्ती कराया गया। बालिका की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची को उपचार के लिए चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया। देर शाम उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई। 20 अन्य बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर देखकर पीआईसीयू वार्ड में लाया गया है।