यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से मासूम की मौत, पांच गंभीर
बहराइच : मौसम के उतार-चढ़ाव के साथ तराई में संक्रामक बीमारियां बच्चों के लिए जानलेवा बनत

बहराइच : मौसम के उतार-चढ़ाव के साथ तराई में संक्रामक बीमारियां बच्चों के लिए जानलेवा बनती जा रही हैं। गुरूवार को बुखार से पीड़ित एक बालक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो बच्चों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। 25 और बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के नेवादापुर निवासी रामजी (6) पुत्र राम उजागर कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित चल रहा था। निजी चिकित्सक की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था। बुधवार शाम हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अन्य रोगों से पीड़ित 25 और बच्चों को इलाज के लिए चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
