विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थ एसफिक्सिया व बुखार से दो और बच्चों की मौत

By JagranEdited By:
Published: Fri, 10 Aug 2018 11:49 PM (GMT+05:30)

बहराइच : तराई में बदलते मौसम के बीच बुखार व बर्थ एसफिक्सिया का कहर जारी है। जिला अस्पताल म

बर्थ एसफिक्सिया व बुखार से दो और बच्चों की मौत
बर्थ एसफिक्सिया व बुखार से दो और बच्चों की मौत

बहराइच : तराई में बदलते मौसम के बीच बुखार व बर्थ एसफिक्सिया का कहर जारी है। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए दो और बच्चों की उपचार के दौरान मौत हो गई। संक्रामक बीमारियों से पीड़ित 23 और बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनमें चार बच्चों की हालत गंभीर है। उन्हें पीआईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

हरदी थाना क्षेत्र के बनगांवा गांव निवासी कलावती पत्नी राजकुमार को प्रसव को लिए जिला अस्पताल लाया गया था। महिला ने अस्पताल में नवजात बच्ची को जन्म दिया। कुछ देर बाद नवजात को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नवजात की हालत गंभीर देख उसे पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। दरगाह थाना क्षेत्र के बख्शीपुरा निवासी नंदू (2 माह) पुत्र मोतीलाल बुखार से पीड़ित चल रहा था। शुक्रवार को सुबह हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए मासूम को पीआईसीयू में भर्ती किया गया। कुछ ही घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। जिला अस्पताल में अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित 23 बच्चों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर देख पीआईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव का मासूमों पर विपरीत असर पड़ता है। इसलिए अभिभावकों को सतर्क रहना चाहिए।