विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से दो मासूमों की मौत

By JagranEdited By:
Published: Mon, 05 Mar 2018 11:51 PM (IST)

बहराइच : तराई में बदल रहा मौसम मासूमों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। सोमवार को दरगाह

बुखार से दो मासूमों की मौत
बुखार से दो मासूमों की मौत

बहराइच : तराई में बदल रहा मौसम मासूमों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। सोमवार को दरगाह थाना क्षेत्र के दरगाह निवासी छह वर्षीय शिवम पुत्र घनश्याम को तेज बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मासूम की हालत गंभीर देख उसे पीआईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भगवानपुर निवासी एक वर्षीय रूबीना पुत्री कयामुद्दीन को भी बुखार की शिकायत पर अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान उसकी भी सांसे थम गई। 25 और बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।