विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से बालिका की मौत, तीन गंभीर

By JagranEdited By:
Published: Fri, 23 Feb 2018 12:12 AM (IST)

बहराइच : गुरुवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। ब

बुखार से बालिका की मौत, तीन गंभीर
बुखार से बालिका की मौत, तीन गंभीर

बहराइच : गुरुवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुखार व अन्य बीमारियों से 11 और बच्चों को भर्ती कराया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। श्रावस्ती जिले के गिलौला निवासी पुष्पा देवी (8) पुत्री रामसुंदर को तेज बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुखार व अन्य संक्रामक बीमारियों से प्रभावित 11 और बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि इनमें तीन की हालत गंभीर है।