विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार व बर्थ एसफिक्सिया ने ली दो बच्चों की जान

By JagranEdited By:
Published: Thu, 20 Sep 2018 11:37 PM (IST)

बहराइच : तराई में बुखार का कहर जारी है। गुरुवार को बुखार व बर्थ एसफिक्सिया ने दो बच्चों

बुखार व बर्थ एसफिक्सिया ने ली दो बच्चों की जान
बुखार व बर्थ एसफिक्सिया ने ली दो बच्चों की जान

बहराइच : तराई में बुखार का कहर जारी है। गुरुवार को बुखार व बर्थ एसफिक्सिया ने दो बच्चों की और जान ले ली। 28 बच्चों को जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया। इनमें 14 की हालत गंभीर है। छह बच्चों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सहजरामपुरवा की नंदिनी (9) पुत्री सहजराम को बुखार से हालत गंभीर होने पर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना निवासी अवधेश ने बर्थ एसफिक्सिया से सांस उखड़ने पर अपनी नवजात पुत्री को बुधवार रात भर्ती कराया था। गुरुवार को दोपहर में उसकी भी मौत हो गई। चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार, डायरिया व अन्य बीमारियों से पीड़ित 28 और बच्चों को भर्ती कराया गया है। इनमें 14 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। छह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। पीआईसीयू में 20 बच्चों का वेंटीलेटर पर इलाज चल रहा हैं।