भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 12 ने कराया नामांकन
सदस्य प्रदेश परिषद के लिए 15 लोगों ने भरा पर्चा चित्र परिचय - 20 बीआरएच 12 में फोटो है। जासं बहराइच भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को हुए नामांकन प्रक्रिया में 12 लोगों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। दाखिल किए गए नामांकन पत्रों को पार्टी के जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे। वहीं से जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी। सदस्य प्रदेश परिषद के लिए 15 लोगों ने नामांकन कराया है।
जासं, बहराइच : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को हुए नामांकन प्रक्रिया में 12 लोगों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। दाखिल किए गए नामांकन पत्रों को पार्टी के जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे। वहीं से जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी। सदस्य प्रदेश परिषद के लिए 15 लोगों ने नामांकन कराया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, नन्हें लाल लोधी, जितेंद्र त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, रामकिशोर गुप्ता, कृपाराम वर्मा, डॉ.महेंद्र पाठक, राहुल राय, रेखा पांडेय, गुलाबचंद्र शुक्ला व केदारनाथ शुक्ला ने नामांकन पत्र भरे हैं। सभी नामांकन पत्रों को निर्वाचन अधिकारी कमलावती सिंह ने लिया। सदस्य प्रदेश परिषद के लिए नानपारा से दिलीप कुमार वर्मा, महसी से मधु पांडेय, यज्ञनरायन मिश्रा व हरिश्चंद्र गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। पयागपुर से निशंक त्रिपाठी व डॉ.प्रज्ञा त्रिपाठी, बहराइच से हनुमान प्रसाद शर्मा, कृष्ण मोहन गोयल व रामनिवास सिंह, मटेरा से पुष्पा चौधरी, अभिमन्यु चौहान, बलहा से योगेश प्रताप सिंह व संजीव गोंड, कैसरगंज से परमानंद गुप्ता व संजय राव ने भी नामांकन भरा है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद रिपोर्ट के साथ प्रदेश नेतृत्व को सौंपा जाएगा।