Move to Jagran APP

कृष्ण मोहन अध्यक्ष व रामपाल बने महामंत्री

जासं, बहराइच : जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कृष्ण मोहन श्री

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 10:38 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 10:38 PM (IST)
कृष्ण मोहन अध्यक्ष व रामपाल बने महामंत्री
कृष्ण मोहन अध्यक्ष व रामपाल बने महामंत्री

जासं, बहराइच : जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कृष्ण मोहन श्रीवास्तव व महामंत्री पद पर रामपाल विजयी घोषित हुए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बनवारी लाल गुप्ता, मध्य उपाध्यक्ष हरिपाल ¨सह व महामंत्री पद पर रामपाल निर्वाचित घोषित किए गए हैं। मतदान व मतगणना को लेकर सुबह से ही कचेहरी में गहमागहमी रही।

loksabha election banner

जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर चल रही गहमागहमी गुरुवार को समाप्त हो गई। सुबह से ही कचहरी में मतदान की सरगर्मियां शुरू हो गई। एल्डर्स कमेटी के प्रभारी चेयरमैन राम खेलावन ¨सह के देखरेख में मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। शुरूआती दौर में मतदान धीमा रहा। समय बढ़ने के साथ ही मतदान तेज हुआ। निर्धारित समय तक 1217 मतदाताओं में 1113 ने मतदान किया। 103 मतदाता मतदान करने नहीं पहुंचे। शाम को बार चुनाव का परिणाम आ गया। अध्यक्ष पद पर कृष्ण मोहन श्रीवास्तव को 667 मत, राम नारायण मिश्र 437 मत मिले, जबकि आठ मत अवैध पाए गए। इस तरह कृष्ण मोहन ने 230 मतों के भारी अंतर से अध्यक्षी की कुर्सी हथिया ली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता को 710 मत मिले, जबकि गया प्रसाद मिश्र को 369 मत ही मिले। 32 मत अवैध पाए गए। मध्य उपाध्यक्ष दो पद के लिए अनवारुल हसन व तीरथराम तिवारी विजयी घोषित हुए। अनवारूल को 574 व तीरथराम तिवारी को 355 मत मिले। दिनेश कुमार को 339 व शिवकुमार आर्य को 328 वोट मिले। 48 मत अवैध पाए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव चुने गए। इन्हें 555 मत मिले, जबकि अभिषेक द्विवेदी को 540 मत ही मिले। 15 मत अवैध पाए गए। महामंत्री पद पर रामपाल शुक्ला 353 मत पाकर विजयी घोषित हुए। रनर रहे चंद्रवीर ¨सह को 275 मत मिले। धर्मराज वर्मा को 237 व प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को 233 मत मिले। 12 मत अवैध पाए गए। ट्रेजरार पद पर दीनानाथ पांडेय चुने गए। इन्हें 382 मत मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन हरिपाल ¨सह चुने गए। इन्हें 489 मत मिले। रनर रहे अनिल कुमार मिश्र को 293 व रमन कुमार ¨सह को 242 मत मिले। 87 मत अवैध पाए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.