विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार और संक्रमण ने ली आठ और जानें

By Edited By:
Published: Mon, 16 Jun 2014 11:49 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

बहराइच : भीषण गर्मी और तापमान के उतार चढ़ाव के कारण बुखार और संक्रामक रोगों ने होने वाली मौतों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में जिला चिकित्सालय में इलाज करा रहे दो मासूम बच्चों समेत आठ लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को जिला चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में 22 बच्चे भर्ती किये गये जिनमें अधिकांश बुखार और झटके आने जैसी बीमारी से पीड़ित हैं।

सोमवार को जिला चिकित्सालय में पयागपुर थाना क्षेत्र के गुंजन(10)पुत्री जगदीश, हुजूरपुर थाना क्षेत्र के लालपुरवा निवासी सैफ(10माह)पुत्र सलाम की चिल्ड्रेन वार्ड में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों बच्चों को तेज बुखार और झटके आने के कारण परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। रामगांव थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार(36)पुत्र राम प्रताप, विशेश्वरगंज निवासी सुर्तादेवी(60) नवाबगंज बाजार निवासी नगीना(45)पत्‍‌नी जलाउद्दीन, हरदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी सलार बख्श इकौना थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी रघुनाथ पुत्र रामफूल तथा बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के दोनक्का कठौवा निवासी अजीज पुत्र सज्जाद की बुखार एवं संक्रमण के कारण जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को जिला चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में 22 बच्चों को भर्ती कराया गया है जिसमें अधिकांश बुखार, झटके आने एवं संक्रमण से पीड़ित हैं। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के शेखदहीर निवासी शिवा(3)पुत्र जय प्रकाश, रामगांव थाना क्षेत्र के खसहा मुहम्मदपुर निवासी बृजेश(10)पुत्र राकेश, इसी थाना क्षेत्र के वीरपुरा निवासी अनीस(1)पुत्र अयूब, रिसिया थाना क्षेत्र के छीटनपुरवा निवासी हरिओम(7)पुत्र अवधेश तथा मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा निवासी अंकुश(3 माह)पुत्र कमलेश की हालत गंभीर बनी हुई है। बालरोग विशेषज्ञ डॉ.केके वर्मा ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण बुखार एवं संक्रामक रोगों से पीड़ित बच्चों की संख्या में बढ़ी है। सभी बच्चों के इलाज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।