Move to Jagran APP

राम वनगमन का मंचन कर कलाकारों ने मोहा मन

अलग-अलग स्थानों पर भगवान श्रीराम की लीलाओं का हुआ मंचन चित्र परिचय - 05 बीआरएच 24 में फोटो है। जागरण टीम बहराइच जिले के विभिन्न रामलीला मैदानों में शुक्रवार रात रामलीला मंचन किया गया। पयागपुर के भूपगंज बाजार स्थित मैदान में राम-केवट संवाद व दशरथ मरण की लीलाओं का मंचन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 10:28 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 06:21 AM (IST)
राम वनगमन का मंचन कर कलाकारों ने मोहा मन
राम वनगमन का मंचन कर कलाकारों ने मोहा मन

जागरण टीम, बहराइच : जिले के विभिन्न रामलीला मैदानों में शुक्रवार रात रामलीला मंचन किया गया। शहर के झिगहाघाट स्थित रामलीला मैदान में श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव मनाया जा रहा है। वृंदावन के कलाकारों ने राम-केवट संवाद व दशरथ मरण की लीलाओं का मंचन किया।

loksabha election banner

भगवान राम को वन जाने से अयोध्या वासियों के आंसू छलक आए। कलाकारों ने मंचन से लोगों का मन मोह लिया। दीपक कृष्ण गोस्वामी, श्यामकरन टेकड़ीवाल, संतोष अग्रवाल, राकेशचंद्र श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, राधारमण यज्ञसैनी, अर्पित राज, मनीष रस्तोगी, सचिन श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे। पयागपुर : भूपगंज बाजार स्थित रामलीला मैदान में गोविद बिहारी शुक्ला ने रामचरित मानस की चौपाई - जइहौ कवन अवध मुंह लाई.. से रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। व्याकुल स्थिति में सुमंत जी अयोध्या पहुंचते हैं। वे सोचते हैं कि महाराजा दशरथ पूछेंगे कि राम कहां हैं तो वे क्या जवाब देंगे। अपने पुत्रों राम, लक्ष्मण व पुत्रवधू सीता के वियोग में दशरथ व्याकुल दिखाई देते हैं, तब उन्हें श्रवण कुमार के माता-पिता द्वारा दिए गए श्राप की याद आती है। वे कौशल्या को श्राप की पूरी कहानी सुनाते हैं। विलाप करते हुए राम-राम कहकर अपने प्राण त्याग देते हैं। सुमंत की भूमिका में डॉ.गुड्डू शुक्ला के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। बौंडी : बौंडी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में वृंदावन धाम से आए कलाकारों ने श्रीराम विवाह व कलेवा की लीलाओं का मंचन किया। कलेवा में लोकगीतों व अन्य संगीत की धुन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रदीप मिश्रा, साकेत तिवारी, अशोक तिवारी, कृष्णानंद पांडेय, अरविद मिश्र, कौशल गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे। रिसिया : रिसिया के रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मैदान में श्रीराम लीला समिति के तत्वावधान में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम विवाह की लीलाओं का मंचन किया गया। समिति के अध्यक्ष मदन गोपाल यज्ञसैनी, सुधीर गुप्ता, डॉ.राजू निगम, बाबादीन वैश्य, राजेश निगम, राजीव रतन गुप्ता, वेदप्रकाश, एसओ प्रेमप्रकाश पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.