Move to Jagran APP

मइया की विदाई में भक्तों की आंखें भर आईं

बहराइच : नौ दिन पूजा-अर्चना के बाद दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान भक्तो

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 12:01 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 12:01 AM (IST)
मइया की विदाई में भक्तों की आंखें भर आईं
मइया की विदाई में भक्तों की आंखें भर आईं

बहराइच : नौ दिन पूजा-अर्चना के बाद दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान भक्तों की आंखें भर आईं। जुलूस के दौरान भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते हुए मइया के जयकारे लगा रहे थे। डीजे के साथ देवी गीतों पर भक्त थिरक रहे थे। सड़क के दोनों ओर व घरों की छतों से महिलाएं, पुरुष व बच्चे मइया का अंतिम दर्शन करते रहे। छतों से पुष्पवर्षा भी होती रही। मइया की विदाई देखते ही बनती थी। मइया की विदाई में हर भक्तों की आंखें भरी रहीं। देर रात तक विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। घाटों पर गोताखोर भी तैनात थे।

loksabha election banner

शहर के कचहरी रोड, पानी टंकी, केडीसी रोड, लोहिया चौराहा, गुदड़ी समेत 145 स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ ¨झगहाघाट पहुंचा। इस दौरान श्रद्धालु डीजे की धुनों पर नाचते-गाते एक-दूसरे को अबीर गुलाल से सराबोर करते रहे। जगह - जगह स्टॉल लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। देर रात तक पुलिस व सुरक्षा बलों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रतिमाएं विसर्जित की जा रही थीं। इस दौरान बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, श्री मां दुर्गा ¨हदू पूजन महासमिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल रूपानी, महामंत्री सुदामा मिश्रा, श्री नाथ शुक्ल, राधे श्याम त्रिपाठी, चंद्रभान ¨सह संचित, बृजेश गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ.प्रज्ञा त्रिपाठी, संदीप मित्तल, राकेशचंद्र श्रीवास्तव, मनीष रस्तोगी, विनोद श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, मनोज मिर्ची, अशोक जायसवाल, शिवम जायसवाल, संजय जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे। हुजूरपुर : क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भंगहा सरयू घाट पर किया गया। निशंक त्रिपाठी ने दुर्गा प्रतिमा की आरती उतारी। हरेंद्र विक्रम ¨सह, महेंद्र पाठक व ओम प्रकाश पांडेय मौजूद रहे। पयागपुर : गाजे-बाजे के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। बघेल तट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, निशंक त्रिपाठी, डॉ. संतोष उपाध्याय, तहसीलदार शिवध्यान पांडेय, सीओ त्रयंबक दूबे मौजूद रहे। नानपारा : गायघाट स्थित सरयू तट पर दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन हुआ। दीपक पटवा, शशांक, मोहित मित्तल, शिव नंदन त्रिवेदी, सुरेश दत्त शुक्ल, जगदीश प्रसाद गुप्त, मनोज तिवारी, विजय किशोर समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। सीडीओ राहुल पांडेय, सीओ विजय प्रकाश ¨सह, एसडीएम सिद्धार्थ यादव, कोतवाल आरपी यादव समेत एसएसबी के जवान मुस्तैद रहे। इंटहा के सरयू तट पर भी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जरवलरोड क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन घाघराघाट स्थित नदी तट पर किया गया। इस दौरान बंभौरा के श्रवण कुमार पुत्र सत्यनरायन का ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर पैर टूट गया। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया। जरवल : क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का जुलूस निकालकर कटी झील में विसर्जन किया गया। नवाबगंज : थाना क्षेत्र की 62 प्रतिमाओं का विसर्जन भकला नदी के बररोहे घाट पर किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष ¨पटू गुप्ता, सुंदर लाल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, बेचेलाल जायसवाल, मुन्ना गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, विकास गुप्ता व अन्य मौजूद रहे। मिहीपुरवा, रुपईडीहा, चर्दा, बाबागंज, विशेश्वरगंज, महसी, बौंडी, फखरपुर, मरौचा, कैसरगंज क्षेत्र में भी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.