Move to Jagran APP

दहेज प्रताड़ना से आजिज होकर महिला ने लगाई फांसी

बहराइच) : रुपईडीहा थाना क्षेत्र के दुविधापुर गांव में दहेज प्रताड़ना से आजिज होकर विवाहित

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 11:33 PM (IST)Updated: Sun, 20 May 2018 11:33 PM (IST)
दहेज प्रताड़ना से आजिज होकर महिला ने लगाई फांसी
दहेज प्रताड़ना से आजिज होकर महिला ने लगाई फांसी

बहराइच) : रुपईडीहा थाना क्षेत्र के दुविधापुर गांव में दहेज प्रताड़ना से आजिज होकर विवाहिता ने फांसी लगा ली। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के दुविधापुर बाबागंज निवासी सायरून पत्नी मुहर्रम को दहेज के मांग को लेकर एक वर्ष से ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की प्रताड़ना से आजिज होकर विवाहिता ने शनिवार रात फांसी लगा ली। रविवार सुबह लोगों को जानकारी हुई। मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मृतका ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.