वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बहराइच : गुरुवार को खेतों में हल चलाने से वन विभाग द्वारा मना करने पर ग्रामीण आक्रोशित हो
बहराइच : गुरुवार को खेतों में हल चलाने से वन विभाग द्वारा मना करने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्निया रेंज के विजयनगर, विक्रम नगर, गुप्तापुरवा के किसान कालिका ¨सह, लाल साहब, अशोक, लक्ष्मन, रुड़की देवी ने बताया कि उनकी जमीन पर किसान क्रेडिट कार्ड भी बना है। काफी दिनों से वह लोग खेती भी करते आ रहे हैं। इसके बाद भी वन विभाग ने खेतों में हल चलाने से मना कर दिया है। किसानों का आरोप है कि करीब 200 लोगों को वन विभाग ने रोका है। विभागीय कर्मचारी खेती करने के एवज में शुल्क व अनाज वसूल करते थे। मना करने पर किसानों के खेती करने पर पाबंदी लगा दिया है। डीएफओ कतर्नियाघाट जीपी ¨सह के मोबाइल नंबर 7839435102 पर शाम 7.57 बजे फोन किया गया तो घंटी बजती रही, फोन नहीं उठा।