151 दीपों से जगमगाया सरयू का तट
दीप जलाकर स्वच्छता का किया गया आह्वान जयश्रीराम के जयकारों से गूंजा माहौल चित्र परिचय - 29 बीआरएच 23 में फोटो है। जासं बहराइच सरयू बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में दीपावली पर्व पर सरयू नदी झिगहाघाट तट पर शाम को दीपदान किया गया। दीपोत्सव कार्यक्रम में 151 दीनों को जलाकर घाटों को रोशन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से सरयू नदी की आरती भी की। सरयू का सौंदर्य दीपों की झिलमिलाहट में भगवान राम के अयोध्या आगमन को दर्शा रहा था। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से सरयू बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेशचंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जयश्रीराम के जयकारों से सरयू तट का वातावरण राममय हो गया।
जासं, बहराइच : सरयू बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में दीपावली पर्व पर सरयू नदी झिगहाघाट तट पर शाम को दीपदान किया गया। दीपोत्सव कार्यक्रम में 151 दीनों को जलाकर घाटों को रोशन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से सरयू नदी की आरती भी की। सरयू का सौंदर्य दीपों की झिलमिलाहट में भगवान राम के अयोध्या आगमन को दर्शा रहा था। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से सरयू बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेशचंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जयश्रीराम के जयकारों से सरयू तट का वातावरण राममय हो गया।
समिति के प्रवक्ता सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में दीपावली पर्व पर दो वर्षों से दीपदान किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मुख्ययमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से दीपोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। सरयू नदी के घाटों व नदी के कायाकल्प के लिए शीघ्र ही प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा और सरयू मइया को अविरल बनाया जाएगा। महिला श्रीवास्तव, सौम्या श्रीवास्तव, अनुष्ठा श्रीवास्तव, आस्था श्रीवास्तव, पारूल, रुचि, शांती देवी, प्रिया, लक्ष्मी श्रीवास्तव, विशाल चंद्र, अखिलेश, आकाश सोनी, सौरभ, वेदांत, ओम सार्थक, आद्या मौजूद रहे।