Move to Jagran APP

टूटा अमावस के अंधेरे का दर्प, फैला उजियारा

जासं, बहराइच : अंधरे के दर्प को चूर-चूर कर दीपावली के अवसर पर चहुं ओर उजियारा फैला।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:58 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:58 PM (IST)
टूटा अमावस के अंधेरे का दर्प, फैला उजियारा
टूटा अमावस के अंधेरे का दर्प, फैला उजियारा

जासं, बहराइच : अंधरे के दर्प को चूर-चूर कर दीपावली के अवसर पर चहुं ओर उजियारा फैला। भगवान गणेश व लक्ष्मी की पूजा- अर्चना हुई। सुख-समृद्धि व शांति की कामना के साथ लोक कल्याण की कामना की गई। आकाश में शानदार आतिशबाजी के नजारे दिखाए दिए। बच्चों ने जमकर पटाखे छोड़े।

loksabha election banner

गुरूवार को सुबह का सूरज निकलने के बाद घर- घर में दीपावली की उमंग का उल्लास दिखाई दे रहा था। दोपहर बाद पूजा की तैयारियों में घर की महिलाएं व पुरुष जुट गए। शाम होते ही भगवान गणेश व लक्ष्मी की पूजा-अर्चना घर- घर हुई। सुख-समृद्धि, वैभव व शांति की कामना की गई। पूजा कर दीये जलाए गए।

झालरों से सजा शहर व गांव में शानदार रोशनी बिखेरी गई। लोगों ने अपने घरों को आकर्षक झालरों से सजाया गया। कई रंगों से रंगी झालरें आकर्षक का केंद्र ¨बदु बनी रही। मोमबत्ती, दीए के साथ ही घर- घर में झालरों को सजाया गया था। गुरुनानक चौक स्थित विधानसभा कार्यालय पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने दीपावली पर गरीब महिलाओं को उपहार व मिष्ठान भेंट किया। इस दौरान राज्यमंत्री के पुत्र शिवम जायसवाल, ऐश्वर्या जायसवाल, स्वाती जायसवाल, जयप्रकाश शर्मा, राजेश जायसवाल, प्रभा सोनी, कन्हैया सोनी, एकता जायसवाल, प्रीती ¨सह, देवेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। महसी : तहसील क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रकाश का पर्व दीपावली मनाया। लोगों ने मिठाई बांटकर एक दूसरे से खुशियां साझा की। बच्चों ने पटाखे दागकर खुशी का इजहार किया। हरदी थाना परिसर में एसओ महेंद्र कुमार ¨सह व एसओ बौंडी संजय ¨सह ने चौकीदार व अन्य पुलिसकर्मियों को मिठाई वितरित की।

फूलों से महके घर दीप पर्व पर फूलों की जमकर बिक्री हुई। घरों के अंदर पूजास्थल को फूलों से सजाया गया। गेंदा, गुलाब, व अन्य फूलों की लट बिक्री के लिए बाजारों में सजे रहे। फूलों की खरीददारी का बाजार भी गुलजार रहा। आतिशबाजी रही आकर्षण पूजा के बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। पटाखे, फुलझड़ियां, रॉकेट बम, अनार व चटाई व अन्य पटाखे दागे गए। पूरे शहर में दीवाली का नजारा देखते ही बनता था। धूमधाम से निकली विसर्जन यात्रा

रिसिया : कटिलिया में धूमधाम से लक्ष्मी-गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। विश्रामघाट स्थित सरयू के तट पर विसर्जन किया गया। इस मौके पर आलोक वर्मा, अनिल, शशि प्रकाश वर्मा, पवन, पवन आर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.