यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से एक और बालिका की मौत, 12 भर्ती
तराई में बदलते तापमान के बीच बुखार मासूमों की जिदगी पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को ...और पढ़ें

बहराइच : तराई में बदलते तापमान के बीच बुखार मासूमों की जिदगी पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती कराई गई बालिका की मौत हो गई। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 12 और बच्चों को भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा की रहने वाली रिजा खान (6) पुत्री मुहम्मद रईस कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रही थी। बुखार के साथ झटके आने से उसकी हालत बिगड़ गई। देर शाम पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर वार्ड से उसे पीडियाट्रिक आईसीयू में शिफ्ट किया गया। सुबह उसकी मौत हो गई। बुखार, डायरिया, निमोनिया व अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित शुभम (7 माह), कृष्णा (9 माह), सलीम (8 माह), शालू (1 माह), दिव्यांश (9 माह), मनोज (1) समेत 12 बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। चिल्ड्रेन वार्ड प्रभारी डॉ.केके वर्मा ने बताया कि रिजा को बेहोशी की हालत में यहां भर्ती कराया गया था। इनसेट
बढ़ने लगे मरीज
मौसम बदलने के साथ ही बुखार व डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ने लगी है। चिल्ड्रेन वार्ड फुल हो गया है। पीडियाट्रिक आईसीयू में भी सभी बेड पर गंभीर बच्चे भर्ती हैं। सीएमएस डॉ.डीके सिंह ने बताया कि जरूरत पड़ने पर आरक्षित कमरे में बच्चों को भर्ती किया जाएगा।
