Move to Jagran APP

पुलिस ने दफन विवाहिता के शव को किया बरामद

तीन दिन पूर्व विवाहिता की हत्या कर शव जलाकर दफना दिया गया था। शनिवार को पुलिस ने छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार सुबह पूछताछ में शव घाघरा नदी के कछार में दफनाने के खुलासे के बाद पुलिस सक्रिय हुई। आरोपित को साथ ले जाकर शव कब्र से खोदवाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 11:10 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 06:03 AM (IST)
पुलिस ने दफन विवाहिता के शव को किया बरामद
पुलिस ने दफन विवाहिता के शव को किया बरामद

संसू, बौंडी(बहराइच) : तीन दिन पूर्व विवाहिता की हत्या कर शव जलाकर दफना दिया गया था। शनिवार को पुलिस ने छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार सुबह पूछताछ में शव घाघरा नदी के कछार में दफनाने के खुलासे के बाद पुलिस सक्रिय हुई। आरोपित को साथ ले जाकर शव कब्र से खोदवाया गया।

loksabha election banner

सीओ महसी शंकर प्रसाद ने बताया कि मृतका मनोरानी के भाई रामलाल की तहरीर पर पति समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी। जांच में शव जलाकर नदी के कछार में दफनाने का मामला प्रकाश में आया। इस पर गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिस ने खोदाई कराई, जिसमें शव का अवशेष बरामद हुआ है। एसओ ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि छापामारी कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.