आम के हरे पेड़ 12 बोटे बरामद, चार गिरफ्तार
मिहीपुरवा(बहराइच) : कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के लालपुर चांदाझार गांव क
मिहीपुरवा(बहराइच) : कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के लालपुर चांदाझार गांव के पास लगे बाग में हरे आम के पेड़ों को अवैध रूप से काटा जा रहा था। अवैध कटान की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से आम के 12 बोटे व दो कटे पेड़ों समेत आरा-कुल्हाड़ी बरामद किया गया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में हरे आम के पेड़ों का अवैध रूप से वन माफियाओं द्वारा कटान किया जा रहा है। हरे पेड़ों पर चल रहे आरे से पर्यावरण संरक्षण को खतरा पैदा हो गया है। बुधवार को लालपुर चांदाझार गांव की शारदा देवी पत्नी बिलास की बाग में अवैध रूप से आम के पेड़ों की कटान हो रही थी। मुखबिर की सूचना पर मोतीपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ¨सह के निर्देशन में देर शाम उपनिरीक्षक अशोक ¨सह, सिपाही सत्यानंद यादव व शशांक भूषण मिश्र मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने बाग से हरे पेड़ों का अवैध कटान कर रहे चार लोगों को मौके पर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अपना नाम व पता मोतीपुर निवासी अकबर पुत्र इस्माइल, शरीफ पुत्र मुटरू, गोबरे पुत्र नंगा व इरशाद पुत्र फरजंद अली बताया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल रवाना कर दिया गया।