आग में हजारों की नकदी व की संपत्ति राख
मोतीपुर थाना क्षेत्र के दरोगापुरवा में रविवार को अज्ञात कारणों से एक मकान में आग लग गई। आग में हजारों की नकदी व लाखों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:30 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 11:30 PM (IST)
संसू, मिहीपुरवा: थाना क्षेत्र के दरोगापुरवा निवासी सत्तार पुत्र सद्दीक फूस के मड़हे में परिवार के साथ रहते थे। रविवार को मड़हे में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देखकर परिजन मड़हे से बाहर भागे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में सफल हुए। जिससे अन्य घर आग की चपेट में आने से बच गए। आग में पांच हजार की नकदी, कपड़े, अनाज, साइकिल समेत दो लाख की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। सूचना पर भी राजस्व कर्मी प्रभावित गांव नहीं पहुंचे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें