सरयू नदी में उतराता मिला महिला का शव
बहराइच : रविवार को गोलवाघाट पुल के नीचे सरयू नदी में महिला का शव उतराता हुआ दिखाई प
बहराइच : रविवार को गोलवाघाट पुल के नीचे सरयू नदी में महिला का शव उतराता हुआ दिखाई पड़ा। पुल से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना देहात कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलावाया। महिला की शिनाख्त नही हुई है। पुलिस ने श्निाख्त ने के लिए शव को रखवा दिया है।
देहात कोतवाल आलोक राव ने बताया कि गोलवाघाट स्थित सरयू नदी में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से महिला का शव नदी से बाहर निकलवाया गया। लगभग दो घंटे तक शव की पहचान के लिए आने-जाने वाले राहगीर व वहां मौजूद लोगों को दिखाया गया, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की शिनाख्त के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है। हरे रंग की साड़ी व ब्लाउज पहने है। शव को देखने से प्रतीत होता है कि 24 घंटे पहले महिला ने नदी मे छलांग लगाई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।