'किसानों की आर्थिक हत्या कर रही सरकार'
बहराइच : जिले में क्रय केंद्रों पर धान की तौल व खरीद न होने के विरोध में कांग्रेस उतर आइ
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 11:06 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:06 PM (IST)
बहराइच : जिले में क्रय केंद्रों पर धान की तौल व खरीद न होने के विरोध में कांग्रेस उतर आई है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा है।
प्रदेश महासचिव ने कहा कि भाजपा हमेशा से किसानों की विरोधी और व्यापारियों की समर्थक रही है। अपने चहेते व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने यह खेल रचा है। छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अमरनाथ शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आर्थिक हत्या कर रही है। इस मौके पर मुहम्मद शाहनेवाज, मुस्तकीम सलमानी, मुकुंद जी शुक्ल शेरा, हमजा शाहिद, भावेश पाठक, मुहम्मद इमरान, दीपू श्रीवास्तव, राजू, हामिद अली समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें