Move to Jagran APP

प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर बरसे कांग्रेसी

- बहराइच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह की गिरफतारी को लेकर कार्यकर्ताओं ने बैठक के दौरान नाराजगी जताई। कांग्रेस भवन के सभागार में हुई बैठक में आंदोलन की रूपरेखा बनाई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 12:44 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 06:05 AM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर बरसे कांग्रेसी
प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर बरसे कांग्रेसी

बहराइच : कांग्रेस भवन सभागार में मंगलवार को बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को कायरतापूर्ण कदम बताया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि जल्द ही रिहा नहीं किया गया तो प्रदेश सरकार की अन्यायपूर्ण नीतियों के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।

prime article banner

जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गलत तरीके से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल भेजा है। आदर्श अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की पुलिस सीएम की कठपुतली बनकर रह गई है। उपाध्यक्ष जेपी मिश्र ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने संकट की घड़ी में बस मुहैया कराने की पहल की, उसकी तारीफ करने के बजाय प्रदेश अध्यक्ष को जेल में डाल दिया गया। यह गलत है। इस मौके पर शेख जकारिया शेखू, अनिल सिंह, फजल खान, लालबहादुर तिवारी, मुनऊ मिश्र, अमरनाथ शुक्ल, धर्मेंद्र चौधरी, महफूज खां, नदीम मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.