विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच को यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, CM योगी ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का किया शुभारंभ

Published: Wed, 02 Sep 2026 05:23 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण बहराइच में भी ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया।

  2. बहराइच में आउटसोर्स कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र व किट मिली।

  3. कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित किए गए।

जागरण संवाददाता, बहराइच। लोकभवन सभागार लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण के लिए गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया। इस दौरान निगम के पोर्टल व वेबसाइट की लांचिंग और लोगो का अनावरण किया गया।

शहर के कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुधा देवी और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने आउटसोर्स कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र व किट देकर सम्मानित किया। साथ ही उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित किए गए।

लाभार्थियों को दिए डेमो चेक

कन्या विवाह सहायता योजना के तहत शीला देवी, सुरेश जायसवाल, सावित्री देवी व रीना मिश्रा को 85-85 हजार रुपये के डेमो चेक दिए गए। वहीं मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के छह लाभार्थियों को कुल 3.22 लाख रुपये के डेमो चेक प्रदान किए गए।

जिले में चयनित एजुकेटरों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम के माध्यम से आउटसोर्सिंग से जुड़े कार्मिकों की सेवाओं की प्रक्रियाओं को एकीकृत कर डिजिटल स्वरूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए चेहरे: कौन हैं निर्मला यादव, मदन मोहन पांडे और महेश भागचंदका, जिन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी?

इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और अभ्यर्थियों व विभागों को सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी। इस अवसर पर ईओ प्रमिता सिंह, सहायक श्रमायुक्त राज बहादुर यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आउटसोर्स कार्मिक मौजूद रहे।