Move to Jagran APP

नेपाली पुलिस के सुपुर्द किए गए चीनी नागरिक

बहराइच : बिना वीजा के भारतीय सीमा में घुसे चीनी नागरिकों को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिय

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:57 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:57 PM (IST)
नेपाली पुलिस के सुपुर्द किए गए चीनी नागरिक
नेपाली पुलिस के सुपुर्द किए गए चीनी नागरिक

बहराइच : बिना वीजा के भारतीय सीमा में घुसे चीनी नागरिकों को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ व इनके अभिलेखों की जांच-पड़ताल से इनकी गतिविधियां संदिग्ध नहीं पाई गई। अधिकारियों ने पूछताछ का कोरम पूरा करने के बाद सभी चीनी नागरिकों को नेपाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सभी चीनी नागरिक चीन के हुआंन शहर के रहने वाले हैं।

loksabha election banner

बुधवार को बिना वीजा के चीनी नागरिक नेपाल गाइड ऊधव पुत्र केशवराम कडेल निवासी बेनीघाट थाना बेनीघाट ध¨डग नेपाल के साथ भारत-नेपाल सीमा पार करते हुए आ रहे थे। इनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। इसी दौरान सशस्त्र सीमा बल की सर्च पार्टी द्वारा उनको एसएसबी के ही बार्डर पोस्ट के पहले रोका गया। जानकारी पर पाया गया कि यह सभी चीनी नागरिक हैं। इनके पास नेपाल का वीजा तो पाया गया, लेकिन भारत का वीजा नहीं मिला। इस कारण इन सभी को रुपईडीहा थाने पर पाया गया और उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना भी दी गई। यह सभी चीनी नागरिक ¨हदी व अंग्रेजी भाषा नहीं जानते थे, इसलिए स्थानीय स्तर पर द्विभाषीय का प्रबंध किया गया और उनके माध्यम से पूछताछ किया गया। जानकारी हुई कि यह सभी नेपाल के भ्रमण पर आए थे। एक नवंबर से नेपालगंज के होटल गैलेक्सी दरबार में ठहरे हुए थे। एसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने बताया कि इन चीनी नागरिकों की सात नवंबर को काठमांडू की वापसी फ्लाइट थी, लेकिन यह सभी लोग मंदिर दर्शन के बाद सीमा तक घूमने चले आए और भारत की सीमा में प्रवेश कर गए। एसएसबी के जवानों द्वारा इन्हें रोका गया। सभी चीनी नागरिकों को फारेस्ट गेस्ट हाउस में ठहराया गया। उनकी सुरक्षा की समुचित व्यवस्था भी की गई। खुफिया एजेंसी, स्थानीय अभिसूचना इकाई, विशेष अभिसूचना अधिकारी, विशेष शाखा अभिसूचना विभाग द्वारा पूछताछ की गई। इनके दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की गई। पूछताछ व जांच-पड़ताल से इनकी गतिविधियां संदिग्ध नहीं पाई गई हैं। एसपी ने बताया कि पूछताछ व जांच-पड़ताल के बाद भारतीय सीमा में घुसे अलियन शुआई, हई जैनचुआन, ¨जग एक्सीगुआंग, मंग यन¨लग, ली ¨क्वग¨क्वग, ली बिन व नेपाली गाइड को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। नेपाल से वे सभी चीन के लिए रवाना होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.