विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से मासूम समेत दो की मौत

By JagranEdited By:
Published: Tue, 13 Mar 2018 11:49 PM (IST)

बहराइच : तराई में बदल रहा मौसम मासूमों पर कहर बनकर टूट रहा है। मंगलवार को रानीपु

बुखार से मासूम समेत दो की मौत
बुखार से मासूम समेत दो की मौत

बहराइच : तराई में बदल रहा मौसम मासूमों पर कहर बनकर टूट रहा है। मंगलवार को रानीपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी ननके की पांच माह की पुत्री सुधा को तेज बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया। देर शाम उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। इसी तरह श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली निवासी लखन की 10 वर्षीय बेटी खुशबू को भी बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। चिल्ड्रेन वार्ड में 30 और बच्चों को भर्ती कराया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड में उन्हें शिफ्ट कर दिया है।