विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से मासूम की मौत, 13 बच्चे और भर्ती

By JagranEdited By:
Published: Thu, 13 Feb 2020 11:27 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 06:03 AM (IST)

तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते बुखार का कहर थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए ...और पढ़ें

बुखार से मासूम की मौत, 13 बच्चे और भर्ती
बुखार से मासूम की मौत, 13 बच्चे और भर्ती

बहराइच : तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते बुखार का कहर थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए मासूम की गुरुवार को दोपहर में मौत हो गई। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 13 और बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बभनी सैदा निवासी ललित (9 माह) पुत्र चंदन कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे सुबह जिला अस्पताल लाया गया। पीडियाट्रिक आइसीयू में मासूम को रखा गया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सक डॉ. केके वर्मा ने बताया कि बेहोशी की हालत में उसे यहां लाया गया था। बुखार के साथ ही सिर में गांठे भी थीं। बुखार, निमोनिया, डायरिया व अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित ज्ञान (4), यूसुफ (3) की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया।