विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार व डायरिया ने ली दो मासूम की जान

By JagranEdited By:
Published: Tue, 24 Jul 2018 10:58 PM (IST)

बहराइच : तराई में बुखार व डायरिया का प्रकोप थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती कराए

बुखार व डायरिया ने ली दो मासूम की जान
बुखार व डायरिया ने ली दो मासूम की जान

बहराइच : तराई में बुखार व डायरिया का प्रकोप थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए दो बच्चों की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। संक्रामक बीमारियों से पीड़ित 14 और बच्चों को भर्ती कराया गया है। इनमें छह बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निबुइयां गांव निवासी मुहम्मद साजेब (5) पुत्र हफीजुर्रहमान चार दिनों से तेज बुखार से पीड़ित चल रहा था। सीएचसी नानपारा में उसका उपचार हो रहा था। सोमवार को शाम उसकी हालत बिगड़ गई,तेज झटके आने लगे। इस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए उसे पीआईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। कैसरंगज की निशा (3) पुत्री माजिद की डायरिया से हालत गंभीर होने पर यहां लाया गया था। उसकी भी मौत हो गई। बुखार, डायरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों से पीड़ित तीन बच्चों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।