यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से मासूम की मौत, तीन की हालत गंभीर
बहराइच : तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते बुखार व डायरिया का कहर थम नहीं रहा

बहराइच : तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते बुखार व डायरिया का कहर थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए एक मासूम की सोमवार को देर रात मौत हो गई। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 18 और बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
श्रावस्ती जिले के ग्राम गो¨वदपुर निवासी सूरज कुमार (4) पुत्र तेजराम कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित चल रहा था। निजी चिकित्सक की देखरेख में उसका उपचार हो रहा था। सोमवार को बुखार के साथ झटके आने से हालत गंभीर हो गई। पीड़ित की हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में बुखार व डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को मुहम्मद राजा (8), अंजली (9), सुशीला (8) की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया।
