विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार व डायरिया ने ली दो बच्चों की जान

By JagranEdited By:
Published: Sat, 04 Aug 2018 11:34 PM (IST)

बहराइच : बुखार व डायरिया का कहर थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए बच्चों म

बुखार व डायरिया ने ली दो बच्चों की जान
बुखार व डायरिया ने ली दो बच्चों की जान

बहराइच : बुखार व डायरिया का कहर थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए बच्चों में दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। 16 और बच्चों को भर्ती कराया गया है। पांच बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कग्गर निवासिनी आमना बानो (5) पुत्री फरमान अली कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित चल रही थी। हालत गंभीर होने पर दो अगस्त को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत को देखते हुए उसे पीडियाट्रिक आईसीयू में रखा गया। शुक्रवार को देर रात उसकी मौत हो गई। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के कोड़रिया गांव की अर्धन्या (3) पुत्री पंकज कुमार की डायरिया से हालत बिगड़ने पर उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को सुबह उसकी मौत हो गई। बुखार, डायरिया व अन्य बीमारियों से पीड़ित पांच बालरोगियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।